Wednesday 1 November 2017

भारत के राष्ट्रपतियों की सूची

1. डाँ राजेन्द्र प्रसाद
  •  कार्यकाल 26 जनवरी 1950 से 13 मई 1962 तक। 
  •  डाँ राजेन्द्र प्रसाद भारत के पहले राष्ट्रपति 
  •  सर्वाधिक समय 12 वर्ष तक भारत के राष्ट्रपति रहे।
  •  डाँ राजेन्द्र प्रसाद संविधान सभा के अध्यक्ष थे। 
  •  1962 में इन्हें भारत रत्न दिया गया था।

2. डाँ सर्वपल्ली राधाकृष्णन
  •  कार्यकाल 13 मई 1962 से 13 मई 1967 तक ।
  •  डाँ राधाकृष्णन भारत के पहले उप- राष्ट्रपति थे| 
  •  डाँ राधाकृष्णन को 1954 में भारत रत्न दिया गया था।
  •  राधाकृष्णन मुख्यतः दर्शनशास्त्री और लेखक थे।
  •  आन्ध्र विश्वविद्यालय और काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कुलपति भी थे।

3. डाँ जाकिर हुसैन
  •  कार्यकाल 13 मई 1967 से 3 मई 1969 तक। 
  •  डाँ जाकिर हुसैन भारत के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति थे । 
  •  इनकी मृत्यु पद पर रहते हुए हुई थी । 
  •  अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति भी थे।

4. वी वी गिरि
  •  कार्यकाल 24 अगस्त 1969 से 24 अगस्त 1974 तक। 
  •  वी. वी. गिरी के निर्वाचन के समय दूसरे चक्र की मतगणना करनी पड़ी थी। 
  •  वी. वी. गिरी भारत के पहले कार्यवाहक राष्ट्रपति रहे थे। 
  •  इन्हें 1975 में भारत रत्न दिया गया था।

5. फखरुद्दीन अली अहमद
  •  कार्यकाल 24 अगस्त 1974 से 11 फरवरी 1977 तक।
  •  फ़ख़रुद्दीन अली अहमद राष्ट्रपति बनने से पूर्व मंत्री थे|

6. नीलम संजीव रेड्डी
  •  कार्यकाल 25 जुलाई 1977 से 25 जुलाई 1982 तक।
  •  आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे। 
  •  एकमात्र निर्विरोध राष्ट्रपति चुने गए।

7. ज्ञानी जैल सिंह
  •  कार्यकाल 25 जुलाई 1982 से 25 जुलाई 1987 तक।
  •  भारत के पहले सिक्ख राष्ट्रपति। 
  •  राष्ट्रपति बनने के पहले पंजाब के मुख्यमंत्री तथा केंद्र में मंत्री रहे थे।
  •  भारतीय डाक घर संबंधी विधेयक पर पाकेट वीटो का प्रयोग करने वाले राष्ट्रपति।

8. आर. वेंकटरमण
  •  कार्यकाल 25 जुलाई 1987 से 25 जुलाई 1992 तक।
  •  आर. वेंकटरमण ने सर्वाधिक प्रधानमंत्री को उनकी पद की शपथ दिलाई थी। 
  •  वे 1984-87 में उपराष्ट्रपति भी रहे।

9. डाँ शंकर दयाल शर्मा
  •  कार्यकाल 25 जुलाई 1992 से 25 जुलाई 1997 तक । 
  •  डाँ शंकर दयाल शर्मा भारत के नौवें राष्ट्रपति थे।
  •  डाँ शंकर दयाल शर्मा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारत के संचार मंत्री रह चुके थे। इसके अलावा वे आन्ध्र प्रदेश, पंजाब और महाराष्ट्र के राज्यपाल भी थे।
10. के. आर. नारायणन
  •  कार्यकाल 25 जुलाई 1997 से 25 जुलाई 2002 तक। 
  •  के. आर नारायण भारत के पहले दलित राष्ट्रपति थे।
  •  वे लोकसभा चुनाव मतदान करने वाले तथा राज्य की विधानसभा को सम्बोधित करने वाले पहले राष्ट्रपति थे।

11. डाँ ए. पी. जे. अब्दुल कलाम
  •  कार्यकाल 25 जुलाई 2002 से 25 जुलाई 2007 तक।
  •  डाँ ए. पी. जे. अब्दुल कलाम भारत के राष्ट्रपति बनने वाले पहले वैज्ञानिक थे। 
  •  वह सर्वाधिक मतों से जीतने वाले पहले राष्ट्रपति हैं। 
  •  डाँ कलाम भारत के मिसाईल मेन के नाम से जाने जाते हैं| 
  •  भारत के 1974 एवं 1998 के परमाणु परीक्षण में डाँ कलाम का महत्वपूर्ण योगदान रहा था। 
  •  1997 में इन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। 

12. श्रीमती प्रतिभा सिंह पाटिल
  • कार्यकाल 25 जुलाई 2007 से 25 जुलाई 2012 तक। 
  • श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति हैं । 
  • राष्ट्रपति बनने से पूर्व वह राजस्थान की राज्यपाल रही तथा 1962-85 के दौरान वह पांच बार महाराष्ट्र की विधानसभा सदस्य रही एवं 1991 में अमरावती से लोकसभा के लिए चुनी गई। 
  • श्रीमती प्रतिभा पाटिल सुखोई विमान उड़ाने वाली पहली महिला राष्ट्रपति हैं। 

13. प्रणब मुखर्जी
  • कार्यकाल 25 जुलाई 2012 से 24 जुलाई 2017 तक। 
  • श्री मुखर्जी को 1997 सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार एवं 2008 में पद्म विभूषण प्रदान किया गया था। 
  • राष्ट्रपति चुनाव लड़ने से पहले वह केंद्र सरकार में वित्त मंत्री के पद पर थे।

14. राम नाथ कोविन्द
  • कार्यकाल 25 जुलाई 2017 से अब तक। 
  • राष्ट्रपति चुनाव लड़ने से पहले वह बिहार के राज्यपाल थे|

No comments:

Post a Comment