Tuesday 7 November 2017

भारत की प्राकृतिक वनस्पति


  1. उष्ण कटिबंधीय सदाबहार
    • औसत वार्षिक वर्षा : 150 cm. से ज्यादा
    • तापमान 15-30° Celsius
    • स्थान : उत्तर-पूर्वी भारत, पश्चिमी घाट के कुछ भागों, हिमालय के निम्नश्रेणी जैसे भाबर (foothills), अंडमान-निकोबार द्वीप समूह आदि
    • उनके पत्ते प्रतिवर्ष नियमित रूप से नहीं झड़ते और इसी के कारण ये सदाबहार वन कहलाते हैं.
    • प्रमुख वृक्ष:  सफ़ेद देवदार, बेंत. मुली, बाँस, चपलास, गर्जन आदि.
  2. उष्ण कटिबंधीय आद्र पर्णपाती वन
    • ये मानसूनी वन हैं.
    • औसत वार्षिक वर्षा :ये वन भारत के उन भागों में पाई जाती हैं जहाँ औसत वर्षा 100-200 cm. के बीच होती है.
    • स्थान : सह्याद्रि, प्रायद्वीप के उत्तर-पूर्वी भाग और हिमालय के निचले पर्वत में
    • प्रमुख वृक्ष: सागवान, साल, सखुआ, खैर आदि
  3. उष्ण कटिबंधीय कटीले वन
    • औसत वार्षिक वर्षा :ये वन उन प्रदेशों में पाए जाते हैं जहाँ औसत वार्षिक वर्षा 75-100 cm. के बीच होती है
    • औसत तापमान : 16-22° Celsius .
    • स्थान : मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, कच्छ आदि
    • प्रमुख वृक्ष: बबूल, पलास, काजू, खैर, जंगली ताड़ आदि
  4. उपोष्ण पर्वतीय वन
    • औसत वार्षिक वर्षा : 100-200 cm. के बीच
    • तापमान :15-22° Celsius
    • ये वन उत्तर-पश्चिम हिमालय, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश और उत्तर-पूर्वी पर्वतीय राज्यों के ढालों पर
    • प्रमुख वृक्ष: चीड़
  5. शुष्क पर्णपाती वन
    • औसत वार्षिक वर्षा : 100-150 cm.
    • तापमान : 10-12° Celsius .
    • प्रमुख वृक्ष: बबूल, जामुन, मोदेस्ता आदि यहाँ के
  6. हिमालय के आद्र वन
    • आद्र शीतोष्ण वन उन प्रदेशों में पाए जाते हैं, जहाँ औसत ऊँचाई 1000-2000 meter के बीच होती है.
    • स्थान : जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी पर्वतीय भाग, उत्तरी बंगाल
    • प्रमुख वृक्ष: साल, पाइन, ओक, चेस्टनट आदि.
  7. हिमालय के शुष्क शीतोष्ण वन
    • हिमालय के शुष्क शीतोष्ण वन
    • स्थान : जम्मू-कश्मीर, लाहौल-स्पीति, चंबा, किन्नौर (हिमाचल प्रदेश) और सिक्किम
    • ये वन शंकुधारी वन हैं.
    • प्रमुख वृक्ष: देवदार, ओक, विलो, मलबरी, ओलिव आदि
  8. पर्वतीय आद्र शीतोष्ण वन
    • तापमान :12-15 Celsius 
    • स्थान : पूरे हिमालय प्रदेश में जम्मू और कश्मीर से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक 1500 मीटर से 3000 मीटर की ऊँचाई के बीच पाए जाते हैं.
    • ज्यादातर इन वनों में झाड़ियाँ, लताएँ और फर्न पाए जाते हैं.
    • प्रमुख वृक्ष: देवदार, ओक, मैग्नोलिया, चेस्टनट, स्प्रूस , सिल्वर फर
  9. अल्पाइन और अर्द्ध अल्पाइन वन
    • स्थान : हिमालय के उन प्रदेशों में पाए जाते हैं, जिसकी ऊँचाई 2500-3500 मीटर के बीच होती है.
    • छोटे और कम ऊँचे शंकुवृक्ष.
    • प्रमुख वृक्ष: कैल, स्प्रूस, देवदारु आदि
  10. मरुस्थल वनस्पति
    • औसत वार्षिक वर्षा : 50 cm. से कम
    • स्थान : अरावली के पश्चिम में राजस्थान और उत्तरी गुजरात तक फैली है.
    • इन प्रदेश में दैनिक और वार्षिक ताप का अंतर बहुत अधिक होता है.
    • प्रमुख वृक्ष: कैक्टस, काजू, खजूर, अकेशिया
  11. डेल्टाई वन
    • इसे मैन्ग्रोव वन भी कहते हैं 
    • नदियों के डेल्टा पर समुद्र-तट पर जहाँ ज्वारों के द्वारा नमी मिलती रहती है, इसलिए इन्हें ज्वारीय वन भी कहते हैं.
    • स्थान : बंगाल की खाड़ी के तटीय प्रदेशों में पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु और कच्छ , काठियावाड़ (गुजरात), खम्भात की खाड़ी के तटीय प्रदेशों
    • प्रमुख वृक्ष: मैन्ग्रोव, जिसका उपयोग ईंधन के रूप में होता है.
    • सुंदरवन के डेल्टा प्रदेश में सुंदरी वृक्ष पाए जाते हैं.

No comments:

Post a Comment