Tuesday 7 November 2017

भारत की प्रमुख नदियाँ

  1. ब्रह्मपुत्र 
    1. ब्रम्हपुत्र नदी 2900 किलो मीटर लम्बी है 
    2. जिसका उद्गम मानसरोवर झील के समीप स्थित चीमायुंगदुंग हिमानी से हुआ है 
    3.  यह तिब्बत, भारत तथा बांग्लादेश से होकर बहती है
    4. बांग्लादेश  में जमुना, चीन में या-लू-त्सांग-पू चियांग या यरलुंग ज़ैगंबो जियांग, तिब्बत में यरलुंग त्संगपो या साम्पो,  अरुणाचल में दिहांग के नाम से जानी जाती है।
    5. यह नदी बंगाल की खाड़ी में जा कर मिलती है 
  2. सिन्धु 
    1. सिन्धु नदी की लम्बाई लगभग 2880 कि मी है 
    2. इसका उद्गम मानसरोवर झील के समीप स्थित सानोख़्वाब हिमनद से हुआ है 
    3. झेलम, चिनाव, रावी, व्यास एवं सतलुज सिंध नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ हैं
    4. यह भारत से पाकिस्तान के रास्ते अरब सागर में जा कर मिल जाती है 
  3. गंगा 
    1. लम्बाई 2510 ( 2071+439 ) किलो मीटर
    2. इसका उद्गम भागीरथी और अलकनंदा संगम स्थल देवप्रयाग से हुआ है 
    3. भारत की सबसे पवित्र व महत्त्वपूर्ण नदी है 
    4. मीठे पानी वाले दुर्लभ डॉलफिन पाये जाते हैं
    5. इसके तट पर विकसित धार्मिक स्थल और तीर्थ भारतीय सामाजिक व्यवस्था के विशेष अंग हैं
    6. बंगाल की खाड़ी में जा कर मिलती है 
  4. चिनाब 
    1. लम्बाई 1800 किलो मीटर
    2. इसका उद्गम बारालाचा दर्रा ( लाहोल-स्पीति ) से हुआ है 
    3. सिन्धु नदी में जा कर मिलती है 
  5. गोदावरी 
    1. लम्बाई 1465 किलो मीटर
    2. इसका उद्गम नासिक ( महाराष्ट्र ) के दक्षिण-पश्चिम में 42 किमी. दूर स्थित गाँव की एक पहाड़ी से हुआ है 
    3. बंगाल की खाड़ी में जा कर मिलती है 
  6. सतलुज 
    1. लम्बाई 1440 ( 1050+390 ) किलो मीटर
    2. इसका उद्गम मानसरोवर झील के समीप स्थित राकस ताल से हुआ है 
    3. चिनाब नदी में जा कर मिलती है 
  7. यमुना 
    1. लम्बाई 1375किलो मीटर
    2. इसका उद्गम बन्दरपूँछ के पश्चिमी ढाल पर स्थित यमुनोत्री हिमानी से हुआ है 
    3. प्रयाग ( इलाहाबाद ) गंगा नदी में जा कर मिलती है 
  8. कृष्णा 
    1. लम्बाई 1327 किलो मीटर
    2. इसका उद्गम महाबलेश्वर के समीप पश्चिमी घाट के पहाड़ों से से हुआ है 
    3. बंगाल की खाड़ी में जा कर मिलती है 
  9. महानदी 
    1. लम्बाई 1057 किलो मीटर
    2. इसका उद्गम छत्तीसगढ़  के धमतरी जिले में स्थित सिंहवा के समीप से हुआ है 
    3. बंगाल की खाड़ी ( कटक के निकट ) में जा कर मिलती है 
  10. घाघरा 
    1. लम्बाई 1080 किलो मीटर
    2. इसका उद्गम मत्सातुंग हिमानी से हुआ है 
    3. गंगा नदी में जा कर मिलती है 
  11. चम्बल 
    1. लम्बाई 960 किलो मीटर
    2. इसका उद्गम मध्य प्रदेश में महू के निकट स्थित जनापाव पहाड़ी से हुआ है 
    3. यमुना नदी में जा कर मिलती है 
  12. कावेरी 
    1. लम्बाई 805 किलो मीटर
    2. इसका उद्गम कर्नाटक के कुर्ग जिले में स्थित ब्रह्मागिरी पहाड़ी से हुआ है 
    3. बंगाल की खाड़ी में जा कर मिलती है 
  13. नर्मदा 
    1. लम्बाई 858 किलो मीटर
    2. इसका उद्गम विंध्याचल पर्वत श्रेणियों में स्थित अमरकंटक नामक स्थान से हुआ है 
    3. खम्भात की खाड़ी में जा कर मिलती है 
  14. सोन 
    1. लम्बाई 780 किलो मीटर
    2. इसका उद्गम अमरकंटक की पहाड़ियाँ से हुआ है 
    3. गंगा नदी में जा कर मिलती है 
  15. कोसी 
    1. लम्बाई 730 किलो मीटर
    2. इसका उद्गम गोसाई थाम चोटी के उत्तर में से हुआ है 
    3. गंगा नदी में जा कर मिलती है 
  16. झेलम 
    1. लम्बाई 725 किलो मीटर
    2. इसका उद्गम बेरेनाग ( कश्मीर ) के समीप शेषनाग झील से हुआ है 
    3. चिनाब नदी में जा कर मिलती है 
  17. रावी 
    1. लम्बाई 720 किलो मीटर
    2. इसका उद्गम कांगड़ा जिले में रोहतांग दर्रे के समीप हुआ है 
    3. चिनाब नदी में जा कर मिलती है 
  18. ताप्ती 
    1. लम्बाई 724 किलो मीटर
    2. इसका उद्गम बैतूल जिले ( म.प्र. ) मुल्ताई नगर के पास हुआ है 
    3. खम्भात की खाड़ी में जा कर मिलती है 
  19. रामगंगा 
    1. लम्बाई 690 किलो मीटर
    2. इसका उद्गम नैनीताल के निकट एक हिमनदी से हुआ है 
    3. गंगा नदी में जा कर मिलती है 
  20. माही 
    1. लम्बाई 560 किलो मीटर
    2. इसका उद्गम विंध्याचल पर्वत श्रेणी से हुआ है 
    3. खम्भात की खाड़ी में जा कर मिलती है 
  21. घघ्घर 
    1. लम्बाई 494 किलो मीटर
    2. इसका उद्गम कालका के समीप हिमालय हनुमानगढ़ ( राजस्थान ) में हुआ है 
  22. बेतवा 
    1. लम्बाई 480 किलो मीटर
    2. इसका उद्गम विंध्याचल पर्वत से हुआ है 
    3. यमुना नदी में जा कर मिलती है 
  23. व्यास 
    1. लम्बाई 470 किलो मीटर
    2. इसका उद्गम रोहतांग दर्रे के समीप ताल से हुआ है  
    3. सतलुज नदी में जा कर मिलती है 
  24. लूनी 
    1. लम्बाई 450 किलो मीटर
    2. इसका उद्गम अजमेर जिले में स्थित नाग पहाड़ ( अरावली पर्वत ) से हुआ है 
    3. कच्छ का रण में जा कर मिलती है 
  25. गण्डक 
    1. लम्बाई 425 किलो मीटर
    2. इसका उद्गम नेपाल में  हुआ है 
    3. गंगा नदी में जा कर मिलती है 
  26. साबरमती 
    1. लम्बाई 416 किलो मीटर
    2. इसका उद्गम उदयपुर जिले में दक्षिण पश्चिमी भाग ( अरावली पर्वत ) से हुआ है 
    3. कच्छ का रन क्षेत्र में जा कर मिलती है 

No comments:

Post a Comment