ज्ञान-Villa स्वंय सीखने हेतु बनाई गई ब्लॉग है जो की एक मुफ्त ज्ञानकोश है। इसमें आप नोट्स, प्रश्न आदि पढ़ सकते हैं जो आपको विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे छत्तीसगढ़ व्यापम की परीक्षाएं, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं आदि की तैयारी में सहायता प्रदान करेगा। प्रश्नावली में प्रश्नों के उत्तर दे कर आप अपनी तैयारी जांच सकते हैं।ज्ञान-Villa का उद्देश्य सरल व रोचक रूप से जानकारी उपलब्ध करवाना जिससे विषयवस्तु को समझना आसान हो सके ।
Pages
▼
Saturday, 21 October 2017
शरीर के अंगो पर हिंदी मुहावरे
आँख पर मुहावरे
आँखें खुलना (होश आना, सावधान होना)- जनजागरण से हमारे शासकों की आँखें अब खुलने
लगी हैं।
आँखें चार होना (आमने-सामने होना)- जब
आँखें चार होती है,
मुहब्बत हो ही जाती है।
आँखें मूँदना (मर जाना)- आज सबेरे उसके
पिता ने आँखें मूँद ली।
आँखें चुराना (नजर बचाना, अपने को छिपाना)- मुझे देखते ही वह आँखें चुराने लगा।
आखों में खून उतरना (अधिक क्रोध करना)-
बेटे के कुकर्म की बात सुनकर पिता की आँखों में खून उतर आया।
आँखों में गड़ना (किसी वस्तु को पाने की
उत्कट लालसा)- उसकी कलम मेरी आँखों में गड़ गयी है।
आँखें फेर लेना (उदासीन हो जाना)- मतलब
निकल जाने के बाद उसने मेरी ओर से बिलकुल आँखें फेर ली है।
आँख मारना (इशारा करना)- उसने आँख मारकर
मुझे बुलाया।
आँखों में धूल झोंकना (धोखा देना)- वह
बड़ों-बड़ों की आँखों में धूल झोंक सकता है।
आँखें बिछाना (प्रेम से स्वागत करना)-
मैंने उनके लिए अपनी आँखें बिछा दीं।
आँखों का काँटा होना (शत्रु होना)- वह
मेरी आँखों का काँटा हो रहा है।
आँख उठाना- (हानि पहुँचाने की दृष्टि से
देखना)
आँखें ठंढी होना- (इच्छा पूरी होना)
आँख दिखाना- (क्रोध प्रकट करना)
आँखों पर बिठाना- (आदर करना)
आँख भर आना- (आँसू आना)
आँखों में धूल डालना- (धोखा देना)
आँखें लड़ना- (देखादेखी होना, प्रेम होना)
आँखें लाल करना- (क्रोध की नजर से देखना)
आँखें थकना- (प्रतीक्षा में निराश होना)
आँखों में चर्बी छाना- (घमण्डी होना)
आँखों में खटकना- (बुरा लगना)
आँखें नीली-पीली करना- (नाराज होना)
आँख का अंधा, गाँठ का पूरा- (मूर्ख धनवान)
आँखों की किरकिरी होना- (शत्रु होना)
आँखों का प्यारा या पुतली होना- (बहुत
प्यारा होना)
आँखों का पानी ढल जाना- (लज्जारहित हो
जाना)
आँखें सेंकना- (किसी की सुन्दरता देख
आँखें जुड़ाना)
आँखें आना- (आँख में एक प्रकार की बीमारी
होना)
आँखें गड़ाना- (दिल लगाना, इच्छा करना)
आँख फड़कना- (सगुन उचरना)
आँखें लगना- (प्रेम करना, जरा-सी नींद आना)
आँख रखना- (ध्यान रखना)
आँख में पानी रखना- (मुरौवत रखना)
अँगूठा पर मुहावरे
अँगूठा चूमना- (खुशामद करना)
अँगूठा दिखाना- (देने से इंकार करना)
अँगूठा नचाना- (चिढाना)
आँसू पर मुहावरे
आँसू पोंछना- (धीरज बँधाना)
आँसू बहाना- (खूब रोना)
आँसू पी जाना- (दुःख को छिपा लेना)
ओठ पर मुहावरे
ओठ चाटना- (स्वाद की इच्छा रखना)
ओठ मलना- (दण्ड देना)
ओठ चबाना- (क्रोध करना)
ओठ सूखना- (प्यास लगना)
ऊँगली पर मुहावरे
ऊँगली उठना- (निन्दा होना)
ऊँगली पकड़ते पहुँचा पकड़ना- (थोड़ा-सा
सहारा पाकर अधिक के लिए उत्साहित होना)
कानों में ऊँगली देना- (किसी बात को
सुनने की चेष्टा न करना)
पाँचों उँगलियाँ घी में होना- (सब प्रकार
से लाभ-ही-लाभ)
सीधी ऊँगली से घी न निकलना- (भलमनसाहत से
काम न होना)
कान पर मुहावरे
कान खोलना (सावधान करना)- मैंने उसके कान
खोल दिये। अब वह किसी के चक्कर में नहीं आयेगा।
कान खड़े होना (होशियार होना)- दुश्मनों
के रंग-ढंग देखकर मेरे कान खड़े हो गये।
कान फूंकना (दीक्षा देना, बहकाना)- मोहन के कान सोहन ने फूंके थे, फिर उसने किसी की कुछ न सुनी।
कान लगाना (ध्यान देना)- उसकी बातें कान
लगाने योग्य हैं।
कान भरना (पीठ-पीछे शिकायत करना)- तुम
बराबर मेरे खिलाफ अफसर के कान भरते हो।
कान में तेल डालना (कुछ न सुनना)- मैं
कहते-कहते थक गया,
पर ये कान में तेल डाले बैठे हैं।
कान पर जूँ न रेंगना (ध्यान न देना, अनसुनी करना)- सरकार तो बड़ी-बड़ी बातें कहती है, मगर अफसरों के कान पर जूँ नहीं रेंगती।
कान देना (ध्यान देना)- शिक्षकों की
बातों पर कान दीजिए।
कान उमेठना- (शपथ लेना)
कान पकड़ना- (प्रतिज्ञा करना)
कानों कान खबर होना- (बात फैलना)
कान काटना- (बढ़कर काम करना)
कलेजा पर मुहावरे
कलेजे से लगाना- (प्यार करना, छाती से चिपका लेना)
कलेजा काँपना- (डरना)
कलेजा थामकर रह जाना- (अफसोस कर रह जाना)
कलेजा निकाल कर रख देना- (अतिप्रिय वस्तु
अर्पित कर देना)
कलेजा ठंढा होना- (संतोष होना)
नाक पर मुहावरे
नाक कट जाना (प्रतिष्ठा नष्ट होना)-
पुत्र के कुकर्म से पिता की नाक कट गयी।
नाक काटना (बदनाम करना)- भरी सभा में
उसने मेरी नाक काट ली।
नाक-भौं चढ़ाना (क्रोध अथवा घृणा करना)-
तुम ज्यादा नाक-भौं चढ़ाओगे,
तो ठीक न होगा।
नाक में दम करना (परेशान करना)- शहर में
कुछ गुण्डों ने लोगों की नाक में दम कर रखा है।
नाक का बाल होना (अधिक प्यारा होना)-
मैनेजर मुंशी की न सुनेगा तो किसकी सुनेगा ?वह तो आजकल उसकी नाक का बाल बना हुआ है।
नाक रगड़ना (दीनतापूर्वक प्रार्थना करना)-
उसने मालिक के सामने बहुत नाक रगड़ी,
पर सुनवाई न हुई।
नाकों चने चबवाना (तंग करना)- भारतीयों
ने अंगरेजों को नाकों चने चबवा दिये।
नाक पर मक्खी न बैठने देना (निर्दोष बचे
रहना)- उसने कभी नाक पर मक्खी बैठने ही न दी।
नाक पर गुस्सा (तुरन्त क्रोध)- गुस्सा तो
उसकी नाक पर रहता है।
नाक रखना- (प्रतिष्ठा रखना)
मुँह पर मुहावरे
मुँह छिपाना (लज्जित होना)- वह मुझसे
मुँह छिपाये बैठा है।
मुँह पकड़ना (बोलने से रोकना)- लोकतन्त्र
में कोई किसी का मुँह नहीं पकड़ सकता।
मुँह की खाना (बुरी तरह हारना)- अन्त में
उसे मुँह की खानी पड़ी।
मुँह दिखाना (प्रत्यक्ष होना)- तुमने ऐसा
कुकर्म किया है कि अब किसी के सामने मुँह दिखाने के लायक न रहे।
मुँह उतरना (उदास होना)- परीक्षा में
असफल होने पर श्याम का मुँह उतर आया।
मुँह खुलना- (उदण्डतापूर्वक बातें करना, बोलने का साहस होना)
मुँह देना, या डालना- (किसी पशु का मुँह डालना)
मुँह बन्द होना- (चुप होना)
मुँह में पानी भर आना- (ललचना)
मुँह से लार टपकना- (बहुत लालची होना)
मुँह काला होना- (कलंक या दोष लगना)
मुँह धो रखना- (आशा न रखना)
मुँह पर (या चेहरे पर) हवाई उड़ना)-
(घबराना)
मुँहफट हो जाना- (निर्लज्ज होना)
मुँह फुलाना- (रूठ जाना)
मुँह बनाना- (असंतुष्ट होना)
मुँह मोड़ना- (ध्यान न देना)
मुँह लगाना- (सिर चढ़ाना)
मुँह रखना- (लिहाज रखना)
मुँहदेखी करना- (पक्षपात करना)
मुँह चुराना- (संकोच करना)
मुँह में लगाम न होना- (जो मुँह में आवे
सो कह देना)
मुँह चाटना- (खुशामद करना)
मुँह भरना- (घूस देना)
मुँह लटकना- (रंज होना)
मुँह आना- (मुँह की बीमारी होना)
मुँह की खाना- (परास्त होना)
मुँह सूखना- (भयभीत होना)
मुँह ताकना- (किसी का आसरा करना)
मुँह में खून लगना- (बुरी चाट पड़ना, चसका लगना)
मुँह फेरना- (अकृपा करना)
मुँह मीठा करना- (प्रसन्न करना)
मुँह से फूल झड़ना- (मधुर बोलना)
मुँह में घी-शक्कर- (किसी अच्छी
भविष्यवाणी का अनुमोदन करना)
मुँह से मुँह मिलाना- (हाँ-में-हाँ
मिलाना, बही-खाता आदि में हिसाब सही न लिखकर भी जमा-खर्च या उत्तर
सही लिख देना )
दाँत पर मुहावरे
दाँत दिखाना (खीस काढ़ना)- खुद ही देर की
और अब दाँत दिखाते हो।
दाँत तले ऊँगली दबाना (चकित होना)- ढाके
की मलमल देखकर इंगलैण्ड के जुलाहे दाँतों तले ऊँगली दबाते थे।
दाँत काटी रोटी (गहरी दोस्ती)- राम के
पिता से श्याम के पिता की दाँत काटी रोटी है।
दाँत गिनना (उम्र पता लगाना)- कुछ लोग
ऐसे है कि उनपर वृद्धावस्था का असर ही नहीं होता। ऐसे लोगों के दाँत गिनना आसान
नहीं।
दाँत खट्टे करना- (पस्त करना)
तालू में दाँत जमना- (बुरे दिन आना)
दाँत जमाना- (अधिकार पाने के लिए दृढ़ता
दिखाना)
दाँत गड़ाना- (किसी वस्तु को पाने के लिए
गहरी)
दाँत गिनना- (उम्र बताना)
बात पर मुहावरे
बात का धनी (वायदे का पक्का)- मैं जानता
हूँ, वह बात का धनी है।
बात की बात में (अति शीघ्र)- बात की बात
में वह चलता बना।
बात चलाना (चर्चा चलाना)- कृपया मेरी
बेटी के ब्याह की बात चलाइएगा ।
बात तक न पूछना (निरादर करना)- मैं विवाह
के अवसर पर उसके यहाँ गया,
पर उसने बात तक न पूछी।
बात बढ़ाना (बहस छिड़ जाना)- देखो, बात बढाओगे तो ठीक न होगा।
बात बनाना (बहाना करना)- तुम्हें बात
बनाने से फुर्सत कहाँ ?
सिर पर मुहावरे
सिर उठाना (विरोध में खड़ा होना)- देखता
हूँ, मेरे सामने कौन सिर उठाता है ?
सिर भारी होना (सिर में दर्द होना, शामत सवार होना)- मेरा सिर भारी हो रहा है। किसका सिर भारी
हुआ है जो इसकी चर्चा करें ?
सिर पर सवार होना (पीछे पड़ना)- तुम कब तक
मेरे सिर पर सवार रहोगे ?
सिर से पैर तक (आदि से अन्त तक)-
तुम्हारी जिन्दगी सिर से पैर तक बुराइयों से भरी है।
सिर पीटना (शोक करना)- चोर उस बेचारे की
पाई-पाई ले गये। सिर पीटकर रह गया वह।
सिर पर भूत सवार होना (एक ही रट लगाना, धुन सवार होना)- मालूम होता है कि घनश्याम के सिर पर भूत
सवार हो गया है, जो वह जी-जान से इस काम में लगा है।
सिर फिर जाना (पागल हो जाना)- धन पाकर
उसका सिर फिर गया है।
सिर चढ़ाना (शोख करना)- बच्चों को सिर
चढ़ाना ठीक नहीं।
सिर आँखों पर होना- (सहर्ष स्वीकार होना)
सिर पर चढ़ना- (शेख होना)
सिर ऊँचा करना- (आदर का पात्र होना)
सिर खाना- (बकवास करना)
सिर झुकाना- (आत्मसमर्पण करना)
सिर पर पांव रखकर भागना- (बहुत जल्द भाग
जाना)
सिर पड़ना- (नाम लगना)
सिर खुजलाना- (बहाना करना)
सिर धुनना- (शोक करना)
सिर चढ़कर बोलना- (छिपाये न छिपना)
सिर मारना- (प्रयत्न करना)
सिर पर खेलना- (प्राण दे देना)
सिर गंजा कर देना- (मारने का भय दिखाना)
सिर पर कफन बाँधना- (शहादत के लिए तैयार
होना)
गर्दन पर मुहावरे
गर्दन उठाना (प्रतिवाद करना)- सत्तारूढ़
सरकार के विरोध में गर्दन उठाना टेढ़ी खीर है।
गर्दन पर सवार होना (पीछा न छोड़ना)- जब
देखो, तब मेरी गर्दन पर सवार रहते हो।
गर्दन काटना (जान से मारना, हानि पहुँचाना)- वह तो उनकी गर्दन काट डालेगा। झूठी शिकायत
कर क्यों गरीब की गर्दन काटने पर तुले हो ?
गर्दन पर छुरी फेरना- (अत्याचार करना)
हाथ पर मुहावरे
हाथ आना- (अधिकार में आना)
हाथ खींचना- (अलग होना)
हाथ खुजलाना- (किसी को पीटने को जी चाहना
हाथ देना- (सहायता देना)
हाथ पसारना- (माँगना)
हाथ बँटाना- (मदद करना)
हाथ लगाना- (आरंभ करना)
हाथ मलना- (पछताना)
हाथ गरम करना- (घूस देना)
हाथ चूमना- (हर्ष व्यक्त करना)
हाथ धोकर पीछे पड़ना- (जी-जान से लग जाना)
हाथ पर हाथ धरे बैठना- (बेकार बैठे रहना)
हाथ फैलना- (याचना करना)
हाथ मारना- (उड़ा लेना, लाभ उठाना)
हाथ साफ करना- (मारना, उड़ा लेना,
खूब खाना)
हाथ धो बैठना- (आशा खो देना)
हाथापाई करना- (मुठभेड़ होना)
हाथ पकड़ना- किसी स्त्री को पत्नी बनाना, आश्रय देना)
THANK YOU
ReplyDeleteIt can be so helpful to all the students
DeleteThank you brom you completed my activity
ReplyDeleteits so helpful thx
ReplyDeleteThx☺️
ReplyDeleteThanx
ReplyDeleteThx so much 👍🙏
ReplyDelete